News & Updates

ABOUT RASHTRIYA SEVA SANGH

संघे शक्ति कलयुगे
संघे शक्ति कलयुगे

ABOUT RASHTRIYA SEVA SANGH

राष्ट्रीय सेवा संघ भारतवर्ष एवं सनातनियों की पिछली पीढ़ी के संघर्ष, वर्तमान पीढ़ी के अधिकारों तथा आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा करने हेतु गठित किया गया एक धार्मिक तथा सांस्कृतिक संगठन है। हम भारत के लोग भारत को संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न , सनातनी सभ्यता (अनुशासन, धार्मिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, न्याय एवं मुख्यतः गौमाता की सेवा) तथा पूर्णतः सनातन वैदिक धर्म एवं उपनिषदों को जीवन में अपनाते हुए सनातनी हिंदू राष्ट्र की संकल्पना एवं उसकी एकता और अखंडता सुनिश्चित करने हेतु दृढ़ संकल्पित होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 28 फरवरी 2024 ई. (मिति फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 2081 विक्रमी संवत) को ऐतत द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

हमारा उद्देश्य सम्पूर्ण भारतवर्ष को नशा, अपराध, भ्रष्टाचार, अशिक्षा, बेरोजगारी, जिहादी षडयंत्र, जातिवाद, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक मतभेद आदि सैकड़ों बुराइयों से बचाना है। सनातन वैदिक धर्म के मार्ग पर चलते हुए राम राज्य की संकल्पना के साथ भगवान श्री राम के आदर्शों के अनुरूप एक बेहतर जीवनशैली की स्थापना करना है, जहां प्रत्येक पुरुष, महिला, युवा एवं सभी प्राणी सुखी एवं भयमुक्त जीवन जी सकें तथा वर्तमान पीढ़ी अपने भविष्य को सुरक्षित रखते हुए वैदिक धर्म के मार्ग पर आगे बढ़कर विश्वगुरु भारत के मार्गदर्शन में सम्पूर्ण संसार को रामराज्य की प्रेरणा दे सके।

वर्तमान में राष्ट्रीय सेवा संघ सनातनी हिन्दू समाज के प्रत्येक व्यक्ति जो किसी भी प्रकार से प्रताड़ित हो रहा है उनके संघर्ष में सहयोगी के रूप में कार्य कर रहा है। मूल रूप से हम गौ माता की सेवा , धार्मिक स्थलों और संस्कृति का संरक्षण, युवा पीढ़ी को जानलेवा नशे के प्रति जागरूकता, बहन-बेटियों का लव जिहाद जैसे षडयंत्र से बचाव व जागरूकता, समाज में व्याप्त अपराध एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान, सभी व्यवसायियों के रोजगार का संरक्षण व सनातनी बंधुओं को विभिन्न क्षेत्रों में नए व्यवसाय के लिए प्रेरित करना आदि सैकड़ों कार्य कर रहे हैं जिससे कि वर्तमान पीढ़ी के साथ ही भारत की आने वाली पीढ़ियों को वैदिक सनातन धर्म से जोड़ते हुए उनके सुरक्षित भविष्य का निर्माण किया जा सके।

भारत आत्मज्ञान प्राप्ति की धरती है और राष्ट्रीय सेवा संघ एक संगठनात्मक विचारधारा है। हम चाहते हैं कि ऐसे सभी धर्म रक्षक जो हिंदुत्व के कर्तव्य पथ पर सेवा कार्य करना चाहते हैं वो इस विचारधारा के साथ इस मंच पर आएं क्योंकि अब समय है संगठन का, हिंदुओं के जागने का और आध्यात्मिकता के जरिए विश्व पर विजय प्राप्त करने का। हमारा इतिहास दर्शाता है कि हमारी संस्कृति में संगठन की परंपरा रही है। परन्तु काल की धारा में वह कहीं खो गई। हम सब जानते हैं कि संगठन में ही शक्ति है , परन्तु संगठन की सफलता उससे जुड़े व्यक्तियों की विशेषताओं और भूमिका पर निर्भर करती है, जिसमें उत्कृष्ट योजना, सामूहिक कार्य-भावना, कड़ी मेहनत, समर्पित प्रयास शामिल हैं। संगठन की सफलता अन्य संगठनों के साथ बनाए समन्वय, सहयोग,अंतर्संवाद और परस्पर सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भी निर्भर करती है। इसका अभाव होने पर पुनरुत्थान की गति मंद पड़ती है और एकता भी कमजोर पड़ती है।

testimonials

OUR SPONSORS

OUR WORKS

Together, We Create a Kinder World

Protecting & Healing the Voiceless Souls

Gau Seva Dham is committed to saving and serving Gau Mata and other helpless animals by providing free treatment, shelter, and care. We aim to create a compassionate society where every animal receives love and respect.

Together, We Provides a Divya Darshan of Char Dham Yatra

Char Dham Yatra

Uttarakhand, also known as Devbhoomi or the Land of Gods, is home to numerous temples and welcomes devotees all year round. Among the countless religious sites and circuits that devotees visit in Uttarakhand, one of the most prominent is the Char Dham Yatra.

Subtitle Caption #1

Title Caption #1

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout normal distribution of letters.

Subtitle Caption #2

Title Caption #2

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout normal distribution of letters.

Subtitle Caption #3

Title Caption #3

It is a long established fact that a reader will be distracted by the readable content of a page when looking at its layout normal distribution of letters.

Upcoming Events

loader
Scroll to Top